सोनभद्र में युवक ने मां व पत्नी की हत्या कर शव घर में ही जलाने का किया प्रयास
सोनभद्र,08 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के शक्तिनगर क्षेत्र में एक युवक ने मां और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद घर में ही उनके शव जलाने का प्रयास किया और दरवाजा बंद करके फरार हो गया।
पुलिस सुत्रों ने बताया की खडिय़ा बाजार में अब्दुल का पुत्र शादाब परिवार के साथ रहता है। मंगलवार दिन में करीब ढाई बजे अब्दुल की 20 वर्षीय पुत्री अपनी मां से मिलने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह की अनहोनी की आशंका में उसने आस-पास के लोगों को बुलाया। वहां मौजूद लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया ,लेकिन वह नहीं खुल सका। इसी बीच जानकारी पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई। जिस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था उसका एक दरवाजा बाहर की तरफ भी खुला है। उसे खोलकर स्थिति देखने की कोशिश की गई तो उसमें बाहर से ताला बंद था।
उन्होंने बताया कि जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर खून से लथपथ अधजली मां सफीकुल निशा (50) और बहू रुक्खसाना (24) की लाश देखकर लोग स्तब्ध रह गए। शादाब की बहन ने 25 वर्षीय भाई शादाब पर हत्या का आरोप लगाया। उसके मोबाइल पर फोन किया गया तो वह बंद मिला। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर पकडऩे की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने आशंका जताया है कि शादाब के पास तलवार थी। उसी से उसने दोनों की हत्या करके शव को जलाने की कोशिश की है। पुलिस की फॉरेंसिंक टीम मौके पर जांच कर रही हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें