सुशील ने तेजस्वी से पूछा-दान में करोड़ों लेने वाले क्या युवकों को भी ऐसा ही टिप्स देंगे

पटना 28 सितंबर (वार्ता) बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार बनते ही 10 लाख युवकों को नौकरी देने के दावे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर कड़ा प्रहार करते हुए पूछा कि दान में करोड़ों की संपत्ति लेने वाले क्या राज्य के युवकों को भी ऐसा ही टिप्स देंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने सोमवार को यहां राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछा, “क्या पार्टी के टिकट और मंत्री बनने के एवज में श्रीमती कांति सिंह और रघुनाथ झा ने पटना और गोपालगंज के अपने करोड़ों की कीमत के तीन मंजिला और दो मंजिला मकान उनके नाम दान नहीं कर दिया था। आपने तो टिकट देने और मंत्री बनाने के एवज में करोड़ की सम्पत्ति हासिल कर अपनी बेरोजगारी दूर कर ली, क्या इसी तरह का कोई टिप्स बिहार के युवकों को भी देने वाले हैं।”

श्री मोदी ने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव मई 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)- एक सरकार में रेलमंत्री बने। इसके मात्र सात माह बाद 06 जनवरी 2005 को श्रीमती कांति सिंह ने तेजप्रताप और तेजस्वी यादव को पटना शहर के चित्तकोहरा स्थित अपनी 9.39 डिसमिल जमीन और उसमें बना तीन मंजिला मकान मुफ्त में गिफ्ट कर दिया। क्या कांति सिंह ने टिकट पाने और मंत्री बनने के लिए करोड़ों की सम्पत्ति का दान नहीं किया।

सूरज शिवा

जारी (वार्ता)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास