स्व० गुल्लू यादव उर्फ सरपंच जी व्यक्तित्व के धनी थे: सुनील पासवान 

 आज चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान स्व० सरपंच यादव जी के निवास स्थान पर पहुंच कर शोक व्यक्त कर परिवार वालों को संतावना दिया। बताते चलें कि कल दिनांक 11-09-2020 को गुल्लू यादव उर्फ सरपंच का आस्मिक निधन लगभग एक शतक के उपरांत  हो गया । इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहा कि स्व० सरपंच यादव जी बहुत ही मिलनसार स्वभाव व ब्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे इनके निधन से चरगांवा ब्लाक की क्षती हुई है ये सभी के सुख दुःख में खड़े रहते थे। प्रमुख चरगांवा ने उनके आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया व उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहने की शक्ति दे। इस मौके पर चरगांवा ब्लाक के पूर्व प्रमुख रामाश्रय निषाद,ग्राम प्रतिनिधि महेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि परमेश्वरपुर उमेश पासवान,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जंगल बहादुर अली असजद खान उर्फ डिस्को,प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार,पूर्व प्रधान स्वामीनाथ यादव, शिक्षक  राजेन्द्र पांडेय, ओपी यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास