स्वदेशी जागरण मंच ने निकाली 45 दिवसीय पदयात्रा
कौशांबी 26 सितंबर( वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध की तपोस्थली कौशाम्बी से स्वदेशी जागरण मंच ने लोगों को स्वदेशी अपनाने तथा चाइनीज सामानों के बहिष्कार के प्रति जागरूक करने के लिये 45 दिवसीय पदयात्रा निकाली है।
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन कश्मीरीलाल ने शनिवार को यहां बताया कि आज पद यात्र के दूसरे दिन मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में पहुंचकर स्वदेशी अपनाओ चाइनीज एवं विदेशी सामानों का बहिष्कार करने के लिए लोगों कोजागरूक किया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य गांव गांव जाकर स्वदेशी अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। चाइनीज वस्तुओं के साथ अन्य विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाना है।
उन्होंने कहा यह यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर शुरू की गई है। पदयात्रा कौशांबी से चलकर प्रतापगढ़ ,अमेठी ,सुल्तानपुर, होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। उन्होंने कहा पदयात्रा के दौरान गांव गांव जाकर ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने छोटे-छोटे कारोबार करके गांव में ही लोगों को रोजगार देने का काम किया है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें