तहसील के मुखिया को रक्तदान करते देख युवाओं का हौसला बढ़ा और रक्तदान में चढ़ बद्व कर भाग लिया

गोरखपुर।  दक्षिणांचल क्षेत्र खजनी जयसवाल फार्मा के परिसर में एसडीएम खजनी सुरेश राय रक्तदान शिविर का शुभारंभ फीता काट कर कियासी स्काई फाउंडेशन के तत्वाधान में सेसफा ग्रुप ऑफ इंडिया के नेतृत्व रक्तदान शिविर के मेडिकल कालेज टीम के उपस्थिति में किया गया रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि बनकर आये उपजिलाधिकारी खजनी ने भी खुद रक्तदान कर नजीर पेश कर दिए । । दर्जनो युवालाइन में बैठ रक्तदान के क्रम बैठे रहे। रक्तदान शिविर के आयोजक जैसवाल फार्मा के प्रोपराइटर कुंदन जायसवाल ने भी खुद रक्त दान कर महा दान में सहभागी बने ।
उपजिलाधिकारी खजनी सुरेश राय स्काई  फाउंडेशन सेफ़स ग्रुप ऑफ इंडिया के  संचालक  सचिदानन्द मौर्य को धन्यबाद देते हुए कहा रक्तदान को समस्त विश्व में सबसे बड़ा दान माना गया है क्योंकि रक्तदान ही है जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के ढ़ेरों रंग भी भरता है। कल्पना कीजिए कि कोई व्यक्ति रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है और आप एकाएक उम्मीद की किरण बनकर सामने आते हैं और आपके द्वारा किए गए रक्तदान से उसकी जिंदगी बच जाती है तो आपको कितनी खुशी होगी। हालांकि एक समय था जब चिकित्सा विज्ञान इतना विकसित नहीं था और किसी को पता ही नहीं था कि किसी दूसरे व्यक्ति का रक्त चढ़ाकर किसी मरीज का जीवन बचाया जा सकता है। उस समय रक्त के अभाव में असमय होने वाली मौतों का आंकड़ा बहुत ज्यादा था । किन्तु अब स्थिति बिल्कुल अलग है लेकिन फिर भी यह विड़म्बना ही कही जाएगी कि रक्तदान के महत्व को जानते-समझते हुए भी रक्त के अभाव में आज भी दुनियाभर में हर साल करोड़ों लोग असमय ही काल के ग्रास बन जाते हैं जिनमें अकेले भारत में ही रक्त की कमी के चलते होने वाली ऐसी मौतों की संख्या करीब बीस लाख होती है क्योंकि देश में प्रतिवर्ष करीब पच्चीस लाख यूनिट रक्त की कमी रह जाती है। दरअसल रक्तदान के महत्व को लेकर किए जाते रहे प्रचार-प्रसार के बावजूद आज भी बहुत से लोगों के दिलोदिमाग में रक्तदान को लेकर कुछ गलत धारणाएं विद्यमान हैं जैसे रक्तदान करने से संक्रमण का खतरा रहता है शरीर में कमजोरी आती है बीमारियां शरीर को जकड़ सकती हैं। जिससे भयानक बीमारियों का जन्म होता है । रक्त दान शिविर में मुख्य रूप से उपसंचालक रेनू सन्तोष सिंह,सतेंद्र मौर्य मनोज सिंह पन्नेलाल श्रीचंद दिनेश दिलीप अजय कुमार  आदि लोग मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास