टैंक रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण

नयी दिल्ली 23 सितम्बर (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अहमदनगर स्थित के के रेंज में लेजर निर्देशित टैंक रोधी मिसाइल का अर्जुन टैंक से सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

परीक्षण के दौरान टैंक रोधी मिसाइल ने तीन किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया।

इस मिसाइल को अनेक प्लेटफार्म से लांच किये जाने की क्षमता के साथ विकसित किया गया है और अभी इसके परीक्षण किये जा रहे हैं।

यह मिसाइल पुणे स्थित आर्मामेंट रिसर्च एंड डिवलेपमेंट इस्टेब्लिशमेंट , हाई एनर्जी मेट्रियल रिसर्च लेबोरेट्री और देहरादून स्थित इन्सट्रूमेंट रिसर्च एंड डिवलेपमेंट इस्टेब्लिशमेंट ने मिलकर विकसित की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक रोधी मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष ने भी सभी वैज्ञानिकों की मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए सराहना की।

संजीव

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास