तेज रफ्तार आ रही पिकअप आटा चक्की में घुसी कई घायल
गोला/गोरखपुर
गोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को केशवापार व भगता गांव मोड़ पर स्थित मकान में चल रही आटा चक्की के कमरे में केशवापार की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही पिकअप आटा चक्की मे अचानक जा घुसी। उस समय तेज बरसात हो रहा था।बरसात के कारण उस समय चक्की मे कई लोग रुके हुए थे। पिकअप के घुसने से कई लोग घायल हो गए।घायलों में राम सजन मौर्य निवासी बरियार, बिहारी प्रसाद निवासी चांड़ी शेष चार पांच औरते बकरी चराने वाली थी।उनको भी चोटे आयी है। घायलो को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी गोला पहुचाया गया।घटना की सूचना पर पहुंची गोला पुलिस आटा चक्की में घुसी पिकअप को थाने पर लायी।चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें