थप्पड़ मारने के कारण हुई थी प्रधान की हत्या: दो गिरफ्तार

जौनपुर 26 सितंबर (वार्ता) उततर प्रदेश में जौनपुर के सरपतहां इलाके के अमारी गांव के प्रधान बसंत लाल की हत्या प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रिंस यादव ने ही की थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी व एक अन्य को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया ।
अपर पुलिस अधीक्षक :नगर: संजय कुमार ने आज यहां कहा कि प्रिंस को बसंत लाल ने बीच चौराहे पर थप्पड़ जड़ दिया था। इसके अलावा आए दिन वह उस पर टीका-टिप्पणी भी करते थे। इससे आजिज आकर उसने योजनाबद्ध तरीके से प्रधान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने शुक्रवार उसको एक अन्य साथी के साथ बांधगांव से गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ । ग्राम पंचायत का चुनाव अमारी गांव का प्रिंस भी लड़ने की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि एक बार प्रिंस को थप्पड़ भी मारा था ।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास