ट्रंप के टिकटॉक पर प्रतिबंध के आदेश पर रोक

वाशिंगटन 28 सितंबर (स्पूतनिक) अमेरिकी संघीय अदालत के जज ने चीन की वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने संबंधी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन के फैसले पर रोक लगा दी है।

ऐप के डाउनलोड होने पर प्रतिबंध रविवार की रात को लागू होने था लेकिन वॉशिंगटन जिले के जज कार्ल निकोल्स ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। उन्होंने एक संक्षिप्त आदेश में कहा कि वह टिकटॉक एप स्टोर प्रतिबंध को प्रभावी होने से रोकने के लिए एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी कर रहे हैं।

इस बीच टिकटॉक ने यहां जारी एक बयान में कहा, “हमें खुशी है कि अदालत ने हमारे कानूनी तर्कों पर सहमति व्यक्त की और टिकटॉक ऐप पर प्रतिबंध को लागू करने से रोकते हुए निषेधाज्ञा जारी की है। हम अपने अधिकारों और अपने समुदाय के कर्मचारियों के हित के लिए प्रयास जारी रखेगे।”

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार श्री निकोल्स ने 12 नवंबर के प्रतिबंध को रद्द करने के टिकटॉक के अनुरोध को ठुकरा दिया।

राम टंडन

स्पूतनिक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास