ट्रंप टिकटॉक मामले में सभी विकल्पों पर कर रहे विचार
वाशिंगटन, 17 सितंबर (स्पूतनिक) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प टिकटाॅक पर व्हाइट हाउस के सभी विकल्पों की समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि उनका प्रशासन चीनी वीडियो ऐप और अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के बीच एक सौदे का मूल्यांकन कर रहा है।
व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुदलोउ ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी।
उन्होंने कहा,“टिक्टाॅक के बारे में राष्ट्रपति आज समीक्षा कर रहे हैं क्योंकि वह पिछले 72 घंटे से सभी विकल्प ... सबसे विशेष रूप से सुरक्षा और स्वामित्व पर विचार कर रहे हैं। इसलिए, हमें समय बीतने के साथ और अधिक जानकारी होगी।”
संजय.श्रवण
स्पूतनिक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें