ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
कुशीनगर,03 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में आज एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि कुशीनगर के कप्तानंगज इलाके में बोदरवार और सुधियानी के बीच साखोपार नहर पर बने रेल पुल के पास एक व्यक्ति गुरुवार दोपहर गोरखपुर से बोदरवार होते हुए नरकटियागंज जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूद गया और उसकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त अहिरौली बाजार क्षेत्र के घोघरा गांव निवासी 55 वर्षीय तीर्थराज शर्मा के रूप में उसके पुत्र ने की। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें