उप्र में 8906 बदमाशों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई,266 करोड़ 31 लाख की सम्पति जब्त

लखनऊ, 22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभियान चलाकर 8906 बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 14 माफियाओं की 266 करोड 31 लाख 13 हजार रुपये की सम्पति जब्त की।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच सी अवस्थी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर एक जनवरी से 31 अगस्त तक गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी। उन्होंने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के तहत 2703 अभियोग पंजीकृत किए गये। उन्होंने बताया कि पुलिस ने
इस दौरान 8906 बदमाशों पर 439 मामलों में गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी ।
उन्होंने बताया कि 14 माफियाओं की गैंगेस्टर एक्ट के तहत 266 करोड 31 लाख 13 हजार रूपये की सम्पत्ति जब्त की गयी ।
त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास