उप्र में खरीफ विपणन के लिए क्रय एजेन्सियों के 3000 केन्द्र खोला जाना प्रस्तावित

लखनऊ, 28 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था के लिए मौजूदा खरीफ विपणन क्रय एजेन्सियों के 3000 खरीद केन्द्र खोले जाना प्रस्तावित है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्रय संस्थावार खोले जाने वाले धान क्रय केन्द्रों में खाद्य विभाग की विपणन शाखा, पंजीकृत सोसाइटी व मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाइटी सहित को 900, राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) को 125, सहकारी संघ (पीसीएफ) को 1250, को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पीसीक्यू) को 275, राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद को 125, नैफेड को 130, एनसीसीएफ को 130 तथा भारतीय खाद्य निगम को 100 केन्द्र खोला जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि धान खरीद नीति के तहत तहसील स्तर पर धान खरीद सुचारू रूप से सम्पन्न कराने व प्रभावी अनुश्रवण के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जायेगा, जो सप्ताह में न्यूनतम एक बार बैठक कर धान क्रय आदि की समीक्षा व अनुश्रवण करेंगे। कमेटी में उप जिलाधिकारी इस समिति का अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संयोजक होंगे। इसके अलावा प्रत्येक क्रय एजेन्सी के तहसील/ब्लाॅक मुख्यालय का एक प्रभारी, एडीसीओ सहकारिता, मण्डी सचिव, कृषि विपणन विभाग के अधिकारी, बांट-माप विभाग के अधिकारी, उपजिलाधिकारी द्वारा नामित दो प्रगतिशील कृषक समिति के सदस्य होंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश स्तर पर धान खरीद का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण खाद्य तथा रसद विभाग के विशेष सचिव अखण्ड प्रताप सिंह तथा अपर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा किया जायेगा।
त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास