उप्र में मेडिकल डिवाइस पार्क और फार्मा के क्षेत्र में है असीम सम्भावनाएं: योगी

लखनऊ, 18 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में मेडिकल डिवाइस और फार्मा के क्षेत्र में असीम सम्भावनाएं बताते हुए कहा हैं कि इनकी स्थापना से दवाइयों और चिकित्सकीय उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

श्री योगी शुक्रवार को यहां लोक भवन में बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि

कोविड-19 तथा अन्य रोगों के मद्देनजर दवाइयों एवं मेडिकल उपकरणों की मांग काफी बढ़ी है। ऐसे में राज्य को बल्क ड्रग एवं मेडिकल डिवाइस पार्कों की स्थापना के लिए तेजी से तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि इनकी स्थापना से दवाइयों और चिकित्सकीय उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त मानव संसाधन व अवस्थापना सुविधाओं उपलब्ध है। बल्क ड्रग पार्क व मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना आज की बड़ी आवश्यकता है।

प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की इकाइयां बड़ी संख्या में स्थापित हैं। इनके अलावा, सीडीआरआई, एनबीआरआई, सीमैप, आईटीआरसी, आईआईटी कानपुर एवं वाराणसी, एम्स, केजीएयू, आईएमएस-बीएचयू जैसे उत्कृष्ट संस्थान हैं।

श्री योगी ने कहा कि दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन के लिए पार्कों की स्थापना से रोजगार उपलब्ध होगा। साथ ही, प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास