उप्र पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं चरित्र सत्यापन सात सितम्बर से

लखनऊ,04 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नागरिक पुलिस एवं पीएसी के जवानों की 2018 में हुई सीधी भर्ती में

चयनित अभ्यर्थियों के आधारभूत प्रशिक्षण के लिए प्रथम चरण में 14,000 अभ्यर्थियाें की चिकित्सीय परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन का कार्य सात सितम्बर से प्रारम्भ किया जायेगा और इस संबंध में सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व जिला प्रभारी पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्मिक तेज स्वरुप सिंह ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भर्ती उत्तर प्रदेश के चयनित अभ्यर्थियाें का चिकित्सीय परीक्षण उनके गृह जिलों में कराया जायेगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिनका गृह जिला अन्य राज्यों में है वे चिकित्सा परीक्षा और चरित्र सत्यापन की कार्यवाही राज्य के सीमावर्ती जिलों में करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के अभ्यर्थी झांसी जिले में, छत्तीगढ़ के प्रयागराज, राजस्थान के आगरा,दिल्ली और हरियाणा के मेरठ, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के सहारनपुर तथा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी लखनऊ में प्रशिक्षण संबंधी अपने कागजातों का सत्यापन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चिकित्सीय परीक्षण तिथि, समय एवं स्थान, सम्बन्धित जिलों के पुलिस लाइन के गेट पर नाेटिस बोर्ड पर चस्पा किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थी अपने साथ बुलावा पत्र एवं समस्त अभिलेख साथ लेकर नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित हाेंगे।

श्री सिंह ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अभ्यर्थियाें से अनुरोध किया जा रहा है कि

वर्तमान समय में केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशाें व निर्देशाे का पूर्णतया अनुपालन करते हुए

प्रकिया काे सकुशल सम्पादित कराये।

त्यागी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास