वाराणसी का प्राचीन संकट मोचन मंदिर खुलने से श्रद्धालु खुश

वाराणसी, 21 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी का प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर पुन: खुलने से श्रद्धालु बेहद खुश है।
मंदिर के महंत प्रो0 विश्वंभर नाथ मिश्र ने सोमवार को बताया कि कोराना महामारी के मद्देनजर केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं एहतियाती उपायों का पालन किया जा रहा है। एहतियाती उपायों के साथ आने वाले लोगों को ही मंदिर परिसर में प्रवेश एवं पूजा-पाठ करने की इजाजत दी जा रही है। मंदिर फिर से खुलने से श्रद्धालु बेहद खुश हैं।
उन्होंने बताया कि मंदिर में पूर्वाह्न छह से साढ़े 10 बजे तथा अपराह्न तीन से साढ़े सात बजे तक आम लोगों के प्रवेश एवं पूजा करने की व्यवस्था है।
प्रो0 मिश्र ने बताया कि मंदिर में फूल-माला ले जाने की इजाजत नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए मॉस्क लगाना एवं शारीरिक दूरी का ध्यान रखने जैसे अनिवार्य नियमों का पालन करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एक बार में सिर्फ 10 लोगों के ही प्रवेश की अनुमति है।
गौरतलब है कि वैश्विक महामारी के कारण यह प्राचीन मंदिर गत 21 मार्च को बंद कर दिया गया था। जिला प्रशासन की अपील पर यह मंदिर तब से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद था। बावजूद इसके बहुत से लोग मंदिर के बाहर से ही संकट मोचन का आशीर्वाद लेने नियमित तौर पर यहां आते थे।
बीरेंद्र भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास