वायुसेना के अधिकारी ने फांसी लगायी

गोरखपुर 15 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में वायुसेना के एक अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोनीपत (हरियाणा) में राई थाना क्षेत्र के दोवापुर निवासी जूनियर वारंट आफीसर राम सिंह दहिया ने सोमवार शाम पंखें से लटक कर फांसी लगा ली। गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पर श्री सिंह की तैनाती थी । कुछ दिन पहले वह परिवार को छोडने घर गये हुए थे और छुटटी से लौटने के बाद कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत एयरफार्स स्थित विजय विहार कोलोनी स्थित आवास में उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों को दे दिया गया है और खुदकुशी की वजह की जांच चल रही है।
उदय प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास