वरिष्ठ उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह थाना कैण्ट तथा उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल चाैकी प्रभारी पैडलेगंज थाना कैण्ट निलम्बित

 गोरखपुर, थाना कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत हुए दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना की सूचना पर दो आरोपियो को वरिष्ठ उ0नि0 द्वारा सुलहनामा कराके छोड़ दिया और पुनः मारपीट की घटना होने पर थाना कैण्ट पर एन.सी.आर पंजीकृत किया गया परन्तु उक्त घटना पर थाना स्थानीय द्वारा समय से घटना के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की गयी होती या प्रकरण को गम्भीरता से लिया गया होता तो पुनः मारपीट/फायरिंग की घटना घटित न होने पाती। उक्त प्रकरण को गम्भीरता से न लिए जाने के कारण छोटी घटना एक बड़ी घटना के रूप में घटित हुई। इस कारण कर्तव्यों के प्रति बरती गई घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से 1. वरिष्ठ उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह थाना कैण्ट 2. उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल चाैकी प्रभारी पैडलेगंज थाना कैण्ट को निलम्बित कर दिया गया है। व कां0मो0 अमित राय को लाईन हाजिर कर दिया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास