वर्तमान परिवेश में नेचरल प्रोडक्ट्स आवश्यक : प्रेस क्लब अध्यक्ष

गोरखपुर । कोरोना रूपी वैश्विक महामारी से पूरा विश्व परेशान है , जिससे बचने का एक मात्र उपाय इम्युनिटी पावर बढ़ाना है । जिसका इम्यूनिटी पावर मजबूत है वह अभी भी कोरोना जैसे संक्रमित बीमारी से बचा हुआ है । इम्यूनिटी पावर बढ़ाने का सबसे सशक्त प्रोडक्ट नेचुरल टच है । नेचुरल टच का हर्बल प्रोडक्ट खाँसी, जुकाम,दर्द,गैस,बाल झड़ना, दांतो का दर्द व यूरिक एसिड बढ़ने जैसी बीमारियों से तत्काल राहत देता है । इसलिए बर्तमान परिवेश को देखते हुए स्वयं को निरोग रखने हेतु नेचुरल टच का हर्बल प्रोडक्ट का प्रयोग प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए ।
      उक्त बातें आवास विकास कॉलोनी शाहपुर पूर्वी में रविवार को नेचुरल टच प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के हर्बल प्रोडक्ट शॉप का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए जनर्लिस्ट प्रेस क्लब पिपराइच के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा । श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि समाजसेविका अनिता शर्मा द्वारा भारतीय प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देना देशहित में सराहनीय है । प्रोपराइटर अनिता शर्मा ने अतिथियों प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी सदैव नेचुरल भारतीय निर्मित सामानों को बढ़ावा दे रहे है इसलिए हम भारतीयों का फर्ज व दायित्व है कि उनके सोच को साकार करें । इस अवसर पर मुख्यरूप से वरिष्ठ पत्रकारगण  विजय उपाध्याय, नरसिंह प्रजापति,अमित श्रीवास्तव सहित संगीता पाठक,सुषमा मिश्रा, संगीता मिश्रा, रेनु सिंह,सौरभ जायसवाल,दीपक उपाध्याय,प्रदीप पाठक,नीतू शर्मा व रंजन कुशवाहा उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास