योगी ने अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला को दी मंजूरी

अयोध्या 23 सितम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आगामी 17 से 25 अक्तूबर तक होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को मंजूरी दे दी है ।

नौ दिन तक चलने वाली इस रामलीला में कोरोना को देखते हुये दर्शक तो नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया के विभिन्न माघ्यम से इसका सजीव प्रसारण किया जायेगा । रामलीला की आयोजक संस्था दिल्ली की है जो बहुत पहले से अयोध्या में रामलीला कराने के लिये प्रयासरत थी । इसे अयोध्या की रामलीला नाम दिया गया है ।

रामलीला में सोनू और बबीता राम और सीता की भूमिका में होंगे जबकि बिंदू दारा सिंह हनुमान बनेंगे । रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी । अब इस रामलीला में उनके बेटे बिंदू हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं । गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजपुरी स्टार रविकिशन भरत तो दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अंगद बनेंगे ।

अयोध्या के लक्ष्मण किला परिसर में शाम सात बजे से रात 10 बजे तक इसका मंचन होगा ।

विनोद

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास