योगी ने हस्तांतरित की आनलाइन पेंशन

लखनऊ, 16 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 86 लाख 95 हजार 95 लाभार्थियों की जुलाई अगस्त और सितम्बर महीने की पेंशन आनलाइन हस्तांतरित कर दी।

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में श्री योगी ने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन,दिव्यांग पेंशन और कुष्ठावस्था पेंशन की द्वितीय त्रैमास किस्त (जुलाई,अगस्त,सितम्बर) के रूप में 1311.05 करोड़ रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित किये।

हर लाभार्थी के खाते में 1500-1500 रूपये भेजे गये है। वृद्धावस्था पेंशन के 49.87 लाख, निराश्रित महिला पेंशन के 26.06 और दिव्यांगजन पेंशन के 10.67 लाख लाभार्थी इससे लाभान्वित हुये ।

इस अवसर पर श्री योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाभार्थियों से बात भी की। उन्होने कहा कि जुलाई, अगस्त और सितंबर माह की पेंशन एक साथ उनके खातों में हस्तांतरित की जा रही है। उनकी सरकार नर सेवा को नारायण सेवा के साथ जोड़ कर देखती है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी योजना का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।

उन्होने कहा कि सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए, जिनके कारण आज प्रत्येक लाभार्थी के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रहे हैं और बड़ी संख्या में लाभार्थी शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रदीप

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास