योगी ने जम्मू-कश्मीर में कन्नौज के बीएसएफ के जवान वीर पाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ,03 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में कर्तव्यपालन के दौरान अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले कन्नौज निवासी बीएसएफ के जवान वीर पाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने स्व0 वीर पाल सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद वीर पाल सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
श्री योगी ने शहीद वीर पाल सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी।
त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास