योगी ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक दी बधाई

लखनऊ, 18 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि निदेशक के नियंत्रणाधीन अधीनस्थ कृषि सेवा (वर्ग-3) प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 2059 रिक्त पदों के लिए अर्ह घोषित किये गये अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी है।

श्री योगी ने शुक्रवार को यहां कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शिक्षा के उत्तम वातावरण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से संचालित किया जा रहा है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि मुख्यमंत्री द्वारा आज सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये और आज ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2059 अभ्यर्थियों को इस पद के लिए अर्ह घोषित किया गया है।

भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास