यूजीसी नेट की परीक्षा अब 24 सितंबर से होगी

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा 2020 की तारीख आगे बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी है। यह परीक्षा पहले 16 सितंबर से आयोजित की जानी थी।

एनटीए ने नोटिस जारी कर कहा कि 16, 17, 22 और 23 सितंबर को दूसरी परीक्षाएं होने के कारण यूजीसी नेट की परीक्षा टाल दी गयी है। उन्होंने कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखें आईसीएआर परीक्षाओं एआईईईई- यूजी/पीजी और एआईसीई-जेआरएफ/एसआरएफ(पीएचडी) 2020-21 से टकरा रही थीं। ऐसे में यूजीसी नेट को री-शेड्यूल किया गया है। कुछ परीक्षार्थी आईसीएआर और यूजीसी नेट दोनों परीक्षाओं में बैठ रहे हैं। अब यूजीसी नेट 2020 परीक्षा 24 सितंबर से शुरू होंगी।

उन्होंने कहा कि यूजीसी नेट का विषय और पाली के आधार पर शेड्यूल बाद में जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र, परीक्षा की तिथियां, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारियां जल्द जारी की जाएगी और इसके बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी.एनटीए.एनआईसी.इन पर रिलीज कर दी जाएगी।

आजाद, यामिनी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास