यूपी मे 69000 बेसिक शिक्षिको की भर्ती अदालत का आदेश आते ही : द्विवेदी

इटावा 18 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चन्द्र द्विवेदी ने आज कहा कि राज्य मे 69000 शिक्षकों की भर्ती का मामला लंबित नहीं है बल्कि कोर्ट का निर्णय सुरक्षित है।
लाॅकडाउन से पहले नियुक्त की प्रकिया पूरी तरह से आगे बढ़ रहे थी । लाॅकडाउन के बाद मामला रुक गया जैसे ही सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आएगा सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी ।
इटावा मे कानपुर मंडल की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारो से श्री द्विवेदी ने कहा कि स्कूल में बच्चों की यूनिफाॅर्म को लेकर कोई गलत फहमी नही है । कपड़े के बारे में सामान्य निर्देश हैं। रोजगार देने के लिए प्रवासी मजदूर महिलाएं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से यूनिफाॅर्म सिलाई जाए। इसके लिए विभागीय कोई भी हस्तक्षेप नहीं है । अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए विभागीय समीक्षा करने के बाद तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से निर्देश आएगा स्कूल तभी खोले जाएंगे । बच्चों को मिड डे मील का खाद्यान्न घर-घर वितरित किया जा रहा है । पुस्तकें वितरित की जा चुकी हैं । स्वेटर का कार्य भी पूरा होने वाला है । निजी स्कूल के लिए सरकार के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं । कोई बस की फीस नहीं लेगा, स्कूलों की बढ़ने वाली फीस नहीं बढ़ाई जाएगी, तीन तीन महीने की फीस नहीं ली जाएगी। जो अभिभावक फीस देने की स्थिति में नहीं है उनसे फीस नहीं ली जाएगी। किसी प्रकार का कोई भी प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाएगा । यदि कोई निजी स्कूल नहीं मानेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास