106 सुहागिन पति को मृत दर्शा कर ले रहीं हैं पेंशन का लाभ
बदायूं, 14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में विधवा पेंशन मामले में एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ ,जहां 106 सुहागिन अपने पति को मृत दिखाकर विधवा पेंशन का लाभ ले रही है।
जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बतोया कि जांच के बाद जिले में 106 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने पति को मृत दिखा कर पेंशन का लाभ लिया है । इनमें ज्यादातर ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने पुनर्विवाह कर लिया है । उन्होंने बताया कि उनकी पेंशन रोकी जा रही है और वसूली की कारवाई की जा रही है। इसके अलावा 891 महिलाओं की मृत्यु के बाद उनकी भी पेंशन बंद कराई जा रही है।
इस प्रकरण के सामने आने पर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि कुछ शिकायते मिली थी। उनकी जांच कराई जा रही है । कुछ महिलाएं अपने पति को मृत दर्शा कर पेंशन ले रही है । उनकी पेंशन रुकवाई जाएगी और अपात्रों द्वारा ली गई पेंश्न की वसूली भी कराई जायेगी। इस संबंध में निर्देश दिए गये हैं।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें