196 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की सैद्धांतिक मंजूरी

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर वार्ता) रेलवे ने त्योहारी मौसम में लोगों की सुविधा के लिए 196 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है कि ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी। हालांकि रेलवे बोर्ड की तरफ से सिर्फ सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है और इन्हें चलाने के बारे में अंतिम फैसला संबंधित रेलवे जोन को करना है। ट्रेनों के टाइम टेबल के बारे में भी जोन स्तर पर ही अंतिम फैसला किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने कहा है कि यह सभी सुपरफास्ट ट्रेन होंगी जिनकी गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक होगी। इनका किराया भी स्पेशल ट्रेन के किराए के समान होगा।

पूर्वी रेलवे में आठ जोड़ी, उत्तर पश्चिम रेलवे में 16 जोड़ी, पूर्वी तटीय रेलवे में 26 जोड़ी, उत्तरी सीमांत रेलवे में छह जोड़ी, दक्षिण मध्य रेलवे में 12 जोड़ी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चार जोड़ी, पूर्व मध्य रेलवे में 14 जोड़ी, मध्य रेलवे में 10 जोड़ी, उत्तरी रेलवे में 22 जोड़ी, दक्षिण पूर्व रेलवे में 16 जोड़ी, उत्तर मध्य रेलवे में सात जोड़ी, दक्षिण रेलवे में चार जोड़ी, उत्तर पूर्व रेलवे में 16 जोड़ी, दक्षिण पश्चिम रेलवे में 21 जोड़ी और पश्चिम रेलवे में 14 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।

अजीत

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास