25 लाख से अधिक व्यापारियों ने किया मायस्टोर ऐप को डाउनलोड

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) फिनटेक स्टार्ट अप खाताबुक के छोटे छोटे कारोबारियोंं को ऑनलाइन लाने और उन्हें ई कामर्स की दुनिया में लाने के उद्देश्य से लाँच किये मायस्टोर ऐप काे एक महीने में 25 लाख से अधिक व्यापारियों डाउनलोड किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ऐप की साइन-अप प्रक्रिया बेहद आसान है, इसके साथ ही यह एक शानदार अनुभव और सुरक्षित इंटरफ़ेस देता है। इसी कारण व्यापारी महज़ 15 सेकंड में अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ला सकते हैं। यह ऐप 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है जिस कारण इसका इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
इस ऐप से व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखते हुए भी अपना बिज़नेस जारी रख सकते हैं। अभी तक भारत के 25 लाख से ज़्यादा व्यापारी इसको डाउनलोड कर चुके हैं।
उसका कहना है कि एमएसएमई सेगमेंट की दक्षता में सुधार करने और बिज़नेस चलाने की लागत को कम करने की दिशा में लगातार किये जा रहे प्रयासों के तहत ही यह ऐप लाँच किया गया है। डिजिटल क्रांति की इस दुनिया में बिज़नेस करने के ज़्यादा विकसित तरीक़े देने के लिए एक मज़बूत तकनीक की बुनियाद रखता है। ख़ास तौर पर आज छोटे बिज़नेस के पास ऐसे साधन हैं जिनकी ज़रुरत उन्हें इस महामारी में भी अपना बिज़नेस जारी रखने के लिए पड़ेगी।
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास