आम आदमी के लिए सरकार द्वारा राहत की खबर, सस्ती दरों पर मिलेगी दालें - सिंघानिया
गोरखपुर, चैम्बर आफँ कामसॅ के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा कि दालों में आई कमर तोड़ महंगाई को सरकार ने आमजन के हीत को दृष्टिगत रखते हुए उठाया सराहनीय कदम सिंघानिया ने कहा कि सरकार दालों के खुदरा मूल्य को कम करने, और उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तय रेट पर दालो का वितरण करेगी जिससे आमजन को राहत पहुंचाने का केंद्र सरकार के सराहनीय एवं प्रशंसनीय फैसला लिया है सिंघानिया ने यह भी बताया कि सरकार आम उपभोक्ताओं को कम भाव में दालें उपलब्ध कराएगी सरकार खरीफ-18 वेरायटी वाली धुली उड़द दाल की कीमत 79 रु प्रति किलो और खरीफ-19 वेरायटी की धुली उड़द दाल का दाम 81 रु प्रति किलो में देगी वहीं तुअर यानी अरहर की दाल 85 रु प्रति किलो में मिलेगी ! बता दें कि अरहर दाल के दाम पिछले दो-तीन महीने पहले 85 से 95 रुपये तक चल रहे थे लेकिन अब ये बढ़कर 120-125 रुपये तक पहुंच चुके हैं ! मूंग और मसूर की कीमत भी बढ़ी हुई है ! सरकारी बयान के अनुसार, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह प्रस्ताव दिया है कि वे आवश्यकता के आधार पर स्टॉक को 500 ग्राम और 1 किलो के खुदरा पैक में दालों को वितरित करें उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए तुअर और उड़द की खुदरा कीमतों में वृद्धि को कम करने और दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें