आवास के नाम पर ठगे गए

गोला/गोरखपुर
गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी अहमद के नाम से आवास आया है। इसके नाम पर दो ब्यक्ति अहमद के घर आए ।घर पर अहमद नही थे उनकी पुत्री शन्नो ही थी। वह उनके झासे मे आकर 3500 रुपये दे दी।रुपया पाते ही दोनों ब्यक्ति विकास खण्ड पर आकर चेक लेने की बात कह कर चम्पत हो लिए।जानकारी के मुताबिक वर्तमान समय मे कस्बे से लेकर गांवों तक इन दिनों आवासों के नाम पर ठगी की जा रही है। ऐसे कई ठग जिले में सक्रिय हैं।यह रोजाना किसी न किसी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।शुक्रवार को सुबह दस बजे दो अधेड़ ब्यक्ति अहमद के मकान पर बाइक से पहुंचे।अहमद घर पर नही थे उनकी शादी शुदा पुत्री शन्नो घर पर मिली।उससे बताया कि हम लोग विकास खण्ड कौड़ीराम से आये है। अहमद के आवास का साढ़े तीन लाख का चेक है चलकर उसे ले लो और चेक के लिए 6 हजार रुपए हमें दे दो।आगे कहा कि गांव मे जिनका जिनका आया है सब लोग 6000 रुपये दिए है।अहमद की पुत्री सन्नो के पास  3500 रुपये था जो उन्हें दे दिया।उक्त ब्यक्तियों ने शेष रुपये ब्लाक पर आकर देने और चेक ले जाने की बात कहकर मोबाइल नं 9774364010 देकर चम्पत गए।  
इस बारे में खण्ड विकास अधिकारी कौड़ीराम राजकुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई कर्मचारी नहीं भेजा जाता है।ग्राम प्रधान राजेश सिंह 'राजन' ने कहा कि इस तरह के किसी भी व्यक्ति के आने पर ग्रामवासी तुरंत प्रधान तथा सेक्रेटरी को सूचित करें और पैसा तो कदापि न दे।प्रधान ने बताया कि गोला थाने पर सूचना दे दी गई है। सीसीटीवी से जांच का प्रयास किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास