अखिलेश ने अगले विधानसभा चुनाव के लिये मांगे पार्टी नेताओं से आवेदन

लखनऊ 19 अक्तूबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के आवेदन मांगे हैं ।
चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता और कार्यकर्ता आज से आवेदन कर सकते हैं । आवेदन अगले साल 26 जनवरी तक जमा कराये जा सकते हैं लेकिन उन सीटों से कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा जहां से अभी समाजवादी पार्टी के विधायक हैं ।
सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आगामी तीन नवम्बर को जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं ,वहां से भी कोई आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे । हालांकि सपा प्रत्याशी का बांगरमऊ सीट से पर्चा खारिज हो गया है ।
सपा का पूरा ध्यान अभी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती देना है । पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को जन सम्पर्क में लग जाने को कहा है ।पार्टी ने विधानसभा के पिछले चुनाव में भी बहुत पहले ही इसी तरह आवेदन मांगे थे और उसके साथ पांच हजार रूपये भी जमा करने को कहा था लेकिन इस बार ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है ।

विनोद

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास