अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई राट्र पिता बापू ने: सुनील पासवान
चरगावां विकास खण्ड कार्यायल पर चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर ध्वजारोहण किया।
चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने सर्व प्रथम राट्र पिता बापू महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर झंडारोहण किया। इसके उपरांत राट्र गांन गाया गया। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि राट्र पिता महात्मां गांधी जी हमारे देश को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिससे भारत देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ। और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के चरित्रवान, निष्ठावान, ईमानदार और देशभक्त के रूप में जाने जाते हैं। आज ऐसे हमारे देश के महान विभूतियों का जयंती है। मैं ऐसे विभूतियों को बारम्बार नमन करता हूं। इस अवसर पर एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा,एडीओ कृषि चित्रसेन सिंह व कृषि रक्षा इकाई मैनुदिन,एडीओ आई एसबी कलाधर पांडेय, वरिष्ठ सहायक ऐश्वर्या प्रजापति,लेखाकार जयवंत व अवनीश उपाध्यय, जे०ई० एम०आई इंद्रजीत वरुण, दर्जनों ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें