अनियंत्रित हो कर नहर में गिरा सरकारी वाहन, दुर्घटना में तहसीलदार समेत तीन की हुई मौत

रुड़की/हरिद्वार 
रुड़की तहसीलदार का सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तहसीलदार समेत तीन की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब तहसीलदार रुड़की सुनैना राणा समेत तीन लोग बोलेरो वाहन से नैनीताल से रुड़की वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि रात दस बजे के आसपास तहसीलदार की लोकेशन मिलनी बंद हो गई थी और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। इसपर उनकी तलाश शुरू की गई।वहीं, रेस्क्यू के दौरान दिक्कत आने पर बाद पूर्वी गंग नहर खंड-6 नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता प्रवीण शर्मा, खंड-2 हरिद्वार के एसडीओ विपिन कुमार ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैराज से पानी कम करने की कोशिश की, जिससे वाहन और उसमें फंसे लोगों को जल्दी निकाला जा सके। काफी कोशिशों के बाद पानी कम हो सका था। वहीं, कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी और शवों को नहर से बाहर निकाला जा सका।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास