अतिवृष्टि व बाढ़ से हुए नुकसान फसलों का मुआवजा दिया जाए - मुन्नीलाल यादव
चौरी चौरा। विकास खंड ब्रह्मपुर के दोआबा क्षेत्र के किसानों की फसल अतिवृष्टि से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति देने को लेकर गोर्रा राप्ती दोआवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मुन्नीलाल यादव ने चौरी चौरा के उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपा विकास खंड ब्रह्मपुर कच्छार-आंचल क्षेत्र अतिवृष्टि व बाढ़ के वजह से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर है। क्योंकि किसानों का मुख्य जीविका-उपार्जन खेती है। ऎसे में शासन द्वारा अतिवृष्टि व बाढ़ से हुए नुकसान फसलों का मुआवजा दिया जाए। ऎसे में इटौवा महुरकोल शिकारगंढ खैरखुटा नेवडी रोहा भकुरहा मिश्रौली जमरू करौता जद्दूपुर ठकुराई मुंडेरा पकड़ियार गजाई कोल इत्यादि गावोंके किसानों की नुकसान फसलों का मूल्यांकन कराकर क्षतिपूर्ति देना जनहित में है। जिस पर तहसीदार ने तत्काल मुआवाज देने के लिए सभी लेखपाल को निर्देशित किया है।
ज्ञापन देने के दौरान अजय निषाद मुन्ना गौड़ रामफल निषाद अब्दुल हनान जय प्रकाश यादव सुंदर सिंह विनोद कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें