अवैध निर्माण की जांच करने गए एलडीए के जेई को बिल्डर ने पीटा
लखनऊ--बिल्डर ने जेई को पीटा, कनपटी पर सटाई पिस्टल , इंदिरा नगर थानाक्षेत्र के खुर्रम नगर में सील बिल्डिंग में निर्माण चल रहा था। शिकायत पर कल बुधवार को पड़ताल के लिए एलडीए के जेई विजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गए थे।
जहां बिल्डर व उसके साथियों ने जेई को जमकर पीटा और कनपटी पर पिस्टल सटा दिया। यही नहीं, सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए और उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में बिल्डर व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें