बहराइच में कल मिलेगा 198 को शिक्षक बनने का नियुक्ति पत्र
बहराइच, 15 अक्टूबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रिक्त चल रहे शिक्षक पदों के लिए जीआईसी परिसर में आज सुबह से काउंसलिंग चली। गहमागहमी के बीच दो दिनों तक हुई काउंसलिंग में 208 के सापेक्ष 198 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच की गई। शुक्रवार की सुबह अंतिम जांच के बाद काउंसलिंग में शामिल लोगों का नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा ।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निकाले गए 69 हजार शिक्षकों के भर्ती के सापेक्ष जिले में 208 अभ्यर्थियों को पद आवंटित किए गए थे। जिसके लिए बुधवार से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरु हुई थी। पहले दिन 174 और दूसरे दिन 24 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव की देखरेख में सुबह से काउंसलिंग देर शाम तक चलती रही।
बीएसए ने कहा कि 198 लोगों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया है जबकि 208 को शामिल होना था। दस लोग अनुपस्थित रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अभिलेखों की अंतिम जांच होगी । इसके बाद नियुक्ति पत्र दिया जायेगा ।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें