बलरामपुर गैंगरेप कांड पर सियासी सरगर्मिया तेज

बलरामपुर, 05 अक्टूबर(वार्ता) हाथरस कांड के बाद उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दलित छात्रा के साथ हुए गैंगरेप कांड को लेकर भी सियासी सरगर्मिया तेज हो गई है, जिसके चलते सोमवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) दलों के प्रतिनिधि मंडल ने गैसडी क्षेत्र में स्थित पीडित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के निर्देश पर विधान मंडल दल की नेता अनुराधा मिश्रा के नेतृत्व मे सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल गैसडी क्षेत्र मे हुए गैंग रेपकांड के पीडित परिवार से मिला। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मे तनुज पुनिया, प्रदेश सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू शामिल रहे।
कांग्रेस नेत्री अनुराधा मिश्रा ने बताया कि दरिंदो ने पीडित परिवार की बेटी के साथ जिस तरह की दरिन्दगी की गई है उसकी जगह सभ्य समाज मे नही है। वह इस मामले की एक रिपोर्ट शीघ्र पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी को सौपेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीडित परिवार को एक करोड की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तत्काल दे।सरकार परिवार को सुरक्षा दे और बचे हुए शेष आरोपियो को भी गिरफ्तार कर जेल भेजे ।
उधर समाजवादी पार्टी (सपा) का भी चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडित परिवार से मिलने मझौली गाँव पहुचा।।इस प्रतिनिधि मंडल मे पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह,डा०एसपी यादव के अलावा पूर्व विधायक मसूद खाँ,पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निवास मौर्या शामिल रहे।पूर्व मंत्री डा०एसपी यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पीडिता की माँ को एक लाख रूपया आर्थिक मदद दी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खडी है। इस मामले में शामिल अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले और इस तरह के जघन्य अपराध पर अंकुश लगे।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास