बंगलादेश में अल्पसंख्यकों ने मांगी सुरक्षा

ढाका 09 अक्टूबर (वार्ता) बंगलादेश में हिन्दू-क्रिश्चियन-बुद्धिस्ट जातिया ओइकिया परिषद ने अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर सरकार से सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
परिषद के महासचिव एडवोकेट राणा दासगुप्ता ने यहां एक बयान में गत मार्च से सितंबर तक की सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में सांप्रदायिक हिंसा रोजाना की घटना बन गई है। हिंसा की घटनाओं से जुड़े हमलावरों की पहचान सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग और जमाते-इस्लामी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रूप में की गयी है।
श्री दासगुप्ता ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की मुख्य उद्देश्य धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को डराना और देश छोड़कर जाने का मजबूर करना है। उन्हाेंने जोर दिया कि पाकिस्तान में कुलीन वर्ग जैसी जघन्य साजिश रच रहा है वैसा ही बंगलादेश में भी हो रहा है।
उन्होंने सरकार और लोकतांत्रिक राजनीतिक दलों से इस मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने सरकार से पिछले चुनावों से पहले 'अल्पसंख्यक संरक्षण अधिनियम' को लागू करने के वास्ते किये गये वादे को पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
टंडन
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास