बस की चपेट में आकर युवक की मृत्यु
कुशीनगर, 08 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में गुरूवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिहार राज्य में गोपालगंज जिला के सोनहुला निवासी रितेश बैठा (25) बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सलेमगढ़ बाजार में आया हुआ था। अपना काम निपटा कर घर जा रहा था कि सलेमगढ़ चौराहा के पास फोरलेन के रास्ते तेज गति से बिहार की तरफ जा रही लग्जरी बस ने उसे ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार रितेश लहूलुहान होकर फोरलेन पर गिर गया। बहादुरपुर पुलिस ने घायल बाइक सवार को आनन फानन में सीएचसी तमकुही पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में बाइक बस में फंस गयी जिसे घसीटते हुए चालक लगभग पांच किलोमीटर दूर तक सीमावर्ती बिहार के इलाके में चला गया।
शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें