बसपा,कांग्रेस,भाजपा के कई नेता सपा में
लखनऊ 27 अक्तूबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई प्रमुख नेता उनकी उपस्थिति में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बदायूं से कांग्रेस के पांच बार सांसद रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, अम्बेडकरनगर से बसपा के पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त, जिला पंचायत अध्यक्ष महाराजगंज प्रभु दयाल चौहान, हरदोई के शाहाबाद से बसपा विधायक रहे आसिफ खां, हापुड़ की धौलाना सीट से बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम तथा भाजपा छोड़कर कैप्टन इंदर सिंह पाल ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इनके अतिरिक्त विधानसभा सिकन्दराबाद बसपा प्रत्याशी सलीम अख्तर , हरदोई की नसरीन बानो अध्यक्ष नगर पालिका परिषद (बसपा) शाहाबाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरपालपुर (बसपा) हरदोई कमलेश पाठक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी समाज महासभा के लोधी राकेश राजपूत, मुरादाबाद के पीसीएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) बी के सैनी, जिला संयोजक बसपा वेद प्रकाश सैनी, सैनी महासभा अध्यक्ष अशोक सैनी तथा ठाकुरद्वारा तहसील अध्यक्ष शिवराम सैनी के अतिरिक्त कई लोग आज सपा में आये ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें