बसपा के कई नेता सपा में हुये शामिल

लखनऊ 19 अक्तूबर (वार्ता ) बहुजन समाज पार्टी की पूर्व विधायक मिथलेश कटियार और पार्टी के पूर्व प्रत्याशी समेत कई नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये ।
सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बलरामपुर की तुलसीपुर सीट से बसपा प्रत्याशी रहे के.के. सचान, और कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र की पूर्व विधायक मिथलेश कटियार ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके अतिरिक्त राजेश सोनकर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत भदोही तथा रीना सोनकर भी सपरिवार समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं ।
डाॅ0 के.के. सचान, श्रीमती कटियार तथा श्रीमती राजेश सोनकर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर भरोसा दिलाया कि वे अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अपने सभी समर्थकों के साथ पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
श्री यादव ने उम्मीद जताई है कि इन नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास