बस्ती मे अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियो का वेतन कटेगा
बस्ती 05 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती मे सोमवार को 11 कर्मचारी जांच में अनुपस्थित पाये गये है ‘‘नो वर्क नो पे‘‘ के आधार पर उनका एक दिन का वेतन काटा जायेगा।
जिलाधिकारी आशुतोश निरंजन ने यहां कहा कि विभिन्न सीएचसी,पीएचसी पर कार्यरत 11 कर्मचारी जाॅच में अनुपस्थित पाये गये है। ‘‘नो वर्क नो पे‘‘ के आधार पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।
अनुपस्थित पाये गये 4 स्थायी तथा 7 संविदा के कर्मचारी हैं।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें