बस्ती में सभी सरकारी शराब की दुकानो पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे
बस्ती, 01 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शराब की दुकानो पर होने वाली गतिविधियो पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं।
आधिकारिक सूत्रो ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि जिले के 188 देशी शराब की दुकान,64 अग्रेंजी शराब,बीयर की 68 दुकानों तथा चार माॅडल शाप हैं। जिला प्रशासन ने इन सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है। इससे शराब की दुकानो पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि आबकारी निरीक्षक संबंधित तहसील क्षेत्र में शराब की दुकानो का माह में दो बार निरीक्षण करके सीसीटीवी का सीडीआर (काल डिटेल रिकार्ड) चेक करेंगे और अगर इसमें कोई भी गड़बड़ी दिखी तो संबंधित दुकान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें