भारी तादाद में पुलिस के जवान और शेरनी दस्ता क्षेत्रों में रहेंगे भ्रमणशील-- एसपी साउथ
गोरखपुर:: नवरात्रि व दशहरा के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी 10 थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि त्यौहार में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है महिलाओं की सुरक्षा के लिए शेरनी दस्ता तैनात रहेगें। इसके साथ ही महिलाओं को नारी शक्ति का एहसास दिलाने के लिए महिलाओं को पुलिस जागरूक भी कर रही है। उन्हें पुलिस का हेल्पलाइन नंबर भी बताया जा रहा है। पर्व के दौरान अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस इन्हें चिन्हित कर रही है जो पर्व में खलल डालते हैं। पंडाल स्थल विसर्जन स्थल समेत अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए। जिन स्थानों पर मूर्ति स्थापित रहेंगी यहां पर स्थानीय सभासद पंडाल समिति के लोग वालंटियर समाजसेवी आदि लोगो को भी तैनात किया जाएगा कि वह सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के नियमों का पालन कराये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें