बिजली कर्मीयों के हड़ताल का असर, 1380 मेगावाट का उत्पादन हुआ कम
सोनभद्र, 05 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्थित अनपरा तापीय परियोजनाओं में बिजली कर्मचारयों के हड़ताल के चलते उत्पादन में 1380 मेगावाट की कमी आई है। रविवार को जहां उत्पादन 3480 मेगावाट था वहीं सोमवार को गिरकर 2100मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ।
अधिकारी सूत्रों ने यहां बताया की अनपरा तापीय परियोजनाओं के बिजली उत्पादन की 630 मेगावाट की अ तापपरियोजना और 1000मेगावाट की ब तापपरियोजना से सोमवार सुबह उत्पादन ठप हो गया है। इलेक्ट्रिक जर्क के कारण पांच इकाइयों से बिजली उत्पादन कार्य बहिष्कार शुरू होने से पूर्व ही बंद होने को शासन ने बेहद गम्भीरता से लिया है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें