छेड़खानी व पास्को एक्ट के मुकदमे में उप निरीक्षक सुनील ने 24 घंटे के अंदर विवेचना का निस्तारण करते हुए चार्जसीट लगाया
गोरखपुर। जनपद में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ के संबंध में कैंट थाने पर दर्ज मुकदमे की विवेचना 24 घंटे के अंदर निस्तारण करते हुए चार्जसीट लगाया।
मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर को छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था जिसमें आरोपी विजय कुमार कनौजिया निवासी सिंघाड़ा को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया । इस संबंध में उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पीड़ित लड़की का धारा 161 /164 का बयान लेते हुए 14 अक्टूबर को आरोप पत्र तैयार करके चार्जसीट न्यायालय में दाखिल कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें