छोटे शहरों में ई कॉमर्स में 90 फीसदी की जबदस्त तेजी

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर (वार्ता) कोरोना काल में उत्पन्न विषम परिस्थितियाें के कारण लोगों के ऑनलाइन खरीददारी की ओर रूख करने से चालू वर्ष की तीसरी तिमाही में ई कॉमर्स कंपनियों के कारोबार में 31 फभ्सदी की बढाेतरी दर्ज की गयी है जबकि छोटे शहरों उनका कारोबार 90 फीसदी बढ़ा है।
ई कॉमर्स आधारित प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ने आज वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के लिए ई-कॉमर्स रूझान जारी किए जिसमें यह दावा किया गया है। देश भर से लॉकडाउन हटाए जाने के बाद यह पहली तिमाही थी जब देशभर के ज़्यादातर हिस्सों में कारोबार का संचालन हुआ। रिपोर्ट में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस तिमाही के दौरान ई-कॉमर्स के रूझानों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट सभी प्रमुख प्रोडक्ट कैटेगरीज़, क्षेत्रबार उपभोक्ताओं की मांग, बढ़ते डी2सी रूझानों एवं घटते रिटर्न पर प्रकाश डाला गया है।
महामारी के चलते देशभर में ई-कॉमर्स के लिए मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2020 की तीसरी तिमाही में ई-कॉमर्स उद्योग में ऑर्डर वॉल्युम में 31 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। ई-कॉमर्स उद्योग अनुमान की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है और पिछले साल की तुलना में 1.5 गुना बढ़ोतरी दर्ज कर चुका है। औसत ऑर्डर मूल्य में 5 फीसदी गिरावट के कारण जीएमवी में सिर्फ 24 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अब बड़ी संख्या में लोग ऑनलाईन ऑर्डर कर रहे हैं, उपभोक्ता मूल्य को लेकर सजग हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्सनल केयर और हेल्थ एवं फार्मा सबसे तेज़ी से विकसित होते सेगमेन्ट है।
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास