चित्रकूट:अमावस्या पर श्रद्धालु करेंगे मंदाकिनी में स्नान और कामदगिरी की परिक्रमा

चित्रकूट, 15 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में शुक्रवार को अमावस्या का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
जिला प्रशासन ने छह माह से कामदगिरि में लगने वाली अमावस्या के मेले को कोरोना वायरस से बचाव के लिये लागू लॉकडाउन के चलते बंद रखा गया था ।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने गुरूवार को यहां बताया कि श्रद्धालु गाइडलाइन नियमों का पालन करते हुए कामदगिरि की परिक्रमा एवं मंदाकिनी नदी में स्नान कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा छूट दिये जाने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने आज पूरे मेला क्षेत्र का दौरा किया।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास