चुनाव के लिए JDU ने किया प्रत्याशियों का ऐलान
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंच सज चुका है. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा. इसके लिए NDA के प्रमुख घटक दल JDU ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने मोकामा से जहां राजीव लोचन को टिकट दिया है, वहीं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से रामानंद मंडल को मैदान में उतारने का फैसला किया है.
पहले चरण में होने वाले चुनावों में जेडीयू ने जिन-जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है, उनका पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचना भी शुरू हे गया है. जनता दल यूनाइटेड ने इसके अलावा तारापुर से मेवालाल को मैदान में उतारने का फैसला किया है. वहीं, बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने सुदर्शन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इसके अलावा झाझा से दामोदर रावत, करगहर से वशिष्ठ सिंह और जगदीशपुर से कुसुम लता कुशवाहा को टिकट मिला है. अगियाव से प्रभु राम और धोरैया से मनीष कुमार को चुनाव मैदान में उतार गया है. बता दें कि जेडीयू ने पहले चरण के तहत होने वाले चुनावों में उन सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है, जो पार्टी के हिस्से में आई है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें