देवरिया कांग्रेस दफ्तर में महिला नेत्री की पिटाई

देवरिया,11 अक्टूबर (वार्ता) महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरने वाली कांग्रेस का दफ्तर ही बीती शाम जंग का मैदान बन गया जहां राष्ट्रीय सचिव के साथ अभद्रता करने वाली महिला नेत्री को जमकर पीटा गया।
दरअसल, कांग्रेस के जिला मुख्यालय में शनिवार शाम उपचुनाव की तैयारी को लेकर बैठक चल रही थी कि एक महिला कार्यकर्ता सचिव सचिन नायक के पास जा पहुंची और उनसे टिकट के लिये गलत उम्मीदवार का चयन करने की शिकायत की। श्री नायक ने महिला से जाने को कहा कि उसने मेज पर रखा बुके उन पर फेंक दिया। यह देखते ही वहां मौजूद कार्यकर्ता महिला नेत्री को खसीटते हुये ले गये और जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव करने में तीन अन्य महिलायें भी पुरूष कार्यकर्ताओं के कोपभाजन का शिकार बन गयी।
पार्टी सूत्रों ने रविवार को बताया कि टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान महिला कार्यकत्री तारा देवी ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक के ऊपर गुलदस्ता फेंक दिया। आरोप है कि महिला ने नायक पर थप्पड़ भी चला दिया।जिसके बाद हंगामा मच गया। कार्यकर्ताओं ने महिला कार्यकर्ता को जमकर पीटा,कुछ कार्यकर्ता रोकने की भी कोशिश करने में लगे रहे लेकिन महिला कार्यकर्ता के साथ आई तीन महिलाओं को भी जमकर पीटा गया। वे भी पार्टी वर्कर थी।
गौरतलब है कि देवरिया सदर विधानसभा से भाजपा विधायक जनमेजय सिंह के निधन के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है‌। यहां से कांग्रेस ने मुकुंद भास्कर मणि को उम्मीदवार घोषित किया है जिसको लेकर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक चल रही थी।
तारा देवी ने बताया कि वह चार साल से पार्टी सदस्य है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणी पर रेप का आरोप है और उन्हें पार्टी ने टिकट देकर गलत काम किया है। हम चाहते है कि साफ सुथरे छवि के लोगों को टिकट दिया जाए। यही बात कहने के लिए राष्ट्रीय सचिव श्री नायक के पास गई थी। उन्होंने सचिन नायक को नहीं मारा है, वह बात करने पूछने गयी थी कि ऐसे लोगो को टिकट क्यो दिया गया है। जिसपर वहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझें मारने पीटने लगे।
इस सम्बन्ध में सदर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कांग्रेस दफ्तर में हुई मारपीट के सम्बन्ध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास